सभी राशियों का गुरुवार, 14 नवंबर 2019 का राशिफल। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे …?
मेष- खूब व्यस्तता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। धन आसानी से मिलेगा। शुभ रंग- नीला और भाग्य प्रतिशत 80 होगा।
वृषभ- संपत्ति का लाभ होगा, रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। शुभ रंग- भूरा और भाग्य प्रतिशत 90 होगा।
मिथुन- सेहत बिगड़ सकती है, केले का दान करें, यात्रा करने से नुकसान हो सकता है। शुभ रंग- सुनहरा और भाग्य प्रतिशत 60 होगा।
कर्क– रुके काम पूरे होंगे, संतान की समस्या हल होगी, करियर में बदलाव के योग हैं। शुभ रंग- लाल और भाग्य प्रतिशत 70 होगा।
सिंह- करियर में लाभ के योग हैं, संपत्ति खरीद सकते हैं, किसी पुरानी समस्या का हल होगा। शुभ रंग – क्रीम और भाग्य प्रतिशत 80 होगा।
कन्या- विवाह के मामले हल होंगे, नई संपत्ति खरीदने के योग हैं, नए अवसर मिलेंगे, शुभ रंग- धानी और भाग्य प्रतिशत 75 होगा।
तुला- व्यवसाय में बड़ा अवसर मिलेगा, संपत्ति की समस्या हल होगी, फंसा हुआ धन मिलेगा। शुभ रंग-आसमानी और भाग्य प्रतिशत 90 होगा।
वृश्चिक– परिवार में मंगल कार्य होंगे। नौकरी में सुधार होगा, धन खर्च पर ध्यान दें। शुभ रंग – गुलाबी और भाग्य प्रतिशत 70 होगा।
धनु- स्थान परिवर्तन के योग हैं, नौकरी में सफलता मिलेगी, वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ रंग- हरा और भाग्य प्रतिशत 65 होगा।
मकर- दिन भर दौड़-भाग करनी पड़ेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा, धन की प्राप्ति होगी। शुभ रंग- सिल्वर और भाग्य प्रतिशत 75 होगा
कुंभ- व्यर्थ की चिंता ना करें, चोट-चपेट से बचाव करें, पीली सरसो का सेवन कर घर से निकलें। शुभ रंग-नारंगी और भाग्य प्रतिशत 60 होगा.
मीन- कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है, तनाव कम होगा। यात्रा करना लाभदायक होगा। शुभ रंग- पीला और भाग्य प्रतिशत 70 होगा।