एक होटल ऐसा जहां करवट बदलने से ही दूसरे देश में हो जाती है एंट्री

दुनिया वैसे तो अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई है, लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे होटल (Hotel Arbez) के बारे में सुना है, जहां बिस्तर पर लेटकर महज करवट बदलने के बाद ही एक देश से दूसरे देश में जाया जा सकता है।

0
3513
hotel-arbez
hotel-arbez

Hotel Arbez : दुनिया वैसे तो अजीबो-गरीब चीजों से भरी हुई है, लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे होटल (Hotel Arbez) के बारे में सुना है, जहां बिस्तर पर लेटकर महज करवट बदलने के बाद ही एक देश से दूसरे देश में जाया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये कैसे हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं इस होटल के बारे में-

ये भी पढ़ें- दुनिया का एक ऐसा पेड़ जिस पर लगते हैं 40 तरह के फल, कीमत उड़ा देगी होश

बता दें कि इस होटल का नाम अर्बेज होटल (Hotel Arbez) है। यह होटल दो देशों स्विट्जरलैंड और फ्रांस की सीमा पर ला क्योर में बना हुआ है। खास बात ये है कि होटल के बीचोबीच से फ्रांस और स्विट्जरलैंड देशों की सीमा गुजरती है। ऐसे में जब व्यक्ति होटल में प्रवेश करता है तो वह एक देश में होता है और जैसे ही अंदर जाता है तो वह दूसरे देश में होता है।

अर्बेज होटल

इस होटल के बारे में एक और बात जानकर आपको बेहद हैरानी होगी। दरअसल, इस होटल में बनाया गया बार स्विट्जरलैंड की सीमा में पड़ता है और बाथरुम फ्रांस की सीमा में। होटल के सभी कमरों को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। कमरों में बेड भी इस तरह से लगाए गए हैं कि ये आधे फ्रांस में आते हैं तो आधे स्विट्जरलैंड में।

ये भी पढ़ें- Video: हजारों फीट की हाइट पर रिंग भेजकर किया गर्लफ्रेंड को ‘प्रपोज’

अर्बेज होटल

जानकारी के लिए बता दें कि यह होटल एक किराने की दुकान की जगह पर बना हुआ है। 1921 में जूल्स-जीन अर्बेजे नाम के शख्स ने इस दुकान को खरीदकर यहां होटल बना दिया था। अब यह होटल लोगों के लिए घूमने का एक खास पॉइंट बना हुआ है और साथ ही साथ फ्रांस और स्विट्जरलैंड की भी पहचान बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here