आधी रात में क्यों रोते हैं कुत्ते, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

0
722
Ajab Gajab News
कुछ लोग तो कुत्ते के रोने की आवाज से दहशत में आ जाते हैं।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

Ajab Gajab News: अक्सर आपने देखा होगा कि, आधी रात में सोते समय अचानक कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई देती है। पर क्या कभी आपने सोचा है, आखिर आधी रात में ही कुत्ते क्यों रोते हैं। कुछ लोग तो कुत्ते के रोने की आवाज से दहशत में आ जाते हैं। इसके ऊपर कई कहानियां प्रचलित हैं। आज हम आपको बताएंगे कि, आखिर क्यों कुत्ते आधी रात में रोते हैं।

रोंगटे खड़े कर देने वाली मान्यता

अजब-गजब न्यूज (Ajab Gajab News) में आज हम आपको बताएंगे कुत्ते के रोने के पीछे का सही कारण। कुत्ते के रोने के पीछे वैसे तो कई कहानियां प्रचलित हैं लेकिन, इसके पीछे की मान्यता रोंगटे खड़ें कर देने वाली है। कुछ लोगों का मानना है कि, कुत्ते का घर के बाहर रोना बुरा होता है तो वहीं, कुछ बड़े बुजुर्गों का कहना है कि, कुत्ते घर के बाहर रोएं तो अशुभ होता है।

लेकिन, इसके पीछे कि मान्यता है कि अगर कुत्ते घर के बाहर रोते हैं तो परिवार में किसी की मृत्यु निश्चित है। उनका रोना इस बात का संदेश देता है। कहा जाता है कि कुत्तों को इस बात का पहले ही अंदेशा हौ जाता है। सोचो अगर किसी को पता चल जाए कि, उसके परिवार में किसी की मृत्यु होने वाली है, तो ये सुनकर किसी के भी मन में डर बैठ जाएगा।

आखिर कब सबसे ज्यादा रोते हैं कुत्ते

वैसे तो कुत्ते ज्यादातर आधी रात में रोते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार, कुत्ते तब ज्यादा रोते हैं जब उनके आस-पास बुरी आत्माओं का साया हो ऐसे में कुत्ते आत्माओं को देख डर जाते हैं, जिस कारण वह रोने लगते हैं। इसलिए कुत्ते के रोने पर लोग उन्हें आस-पास से भगा देते हैं।

कुत्ते के रोने पर क्या कहता है विज्ञान

कुत्तों के रोने पर विज्ञान की अलग मान्यता है, विज्ञान कहता है कि, कुत्ते रोतेव नहीं ब्लकि हौल पैदा करते हैं। उनके अनुसार, कुत्ते रात में ऐसी आवाजें निकालकर सड़क या इलाके के पार अपने साथियों तक मैसेज पहुंचाते हैं। जिसका उद्देश्य होता है अपने साथियों को अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देना।

Read Also: सांप के डसने पर एक शख्स को आया इतना गुस्सा कि, कर डाला ये काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here